प्रयागराज के करेलाबाग क्षेत्र स्थित ठाकुर हर नारायण सिंह पीजी कॉलेज के प्रांगण में रविवार 9 अक्टूबर को खेल परिवार की तरफ से ठाकुर हर नारायण सिंह खेल प्रतियोगिता 2022 का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, शतरंज से जुड़े खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया साथ ही योगा का प्रदर्शन भी किया गया। खेल प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, शतरंज व योगा के विजेता खिलाड़ियों को खेल महोत्सव के रहे आयोजन अध्यक्ष डॉ उदय प्रताप सिंह के द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान उपस्थित रहे पूर्व पार्षद नंदलाल निषाद मुख्य संरक्षक सरदार परमजीत सिंह, अध्यक्ष आशीष द्विवेदी, संरक्षक सरदार दलजीत सिंह, उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, सरदार कमल सिंह, सचिव सरदार कुलदीप सिंह, उपसचिव कुमुद सिंह पाल, आदि खेल परिवार के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।