जमानत का भरोसा देकर करते रहे बलात्कार ,महिला हुई गर्भवती

0
333



बुलंदशहर, एक महिला ने खानपुर नगर निवासी दो लोगों ने पति की जमानत करवाने का झूठा आश्वासन देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने दोनों आरोपितों पर जमानत करवाने के नाम पर रुपये ऐंठने का भी आरोप लगाया है। महिला जब पांच माह की गर्भवती हो गई तब उसने दोनों हैवानों के चंगुल से निकलने के लिए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
महिला ने बताया कि उसका पति दो साल से जेल में बंद है। लगभग आठ महीने पहले शाहिद व महबूब नामक दो लोगों ने उसे पति की जमानत जल्दी करवाने का आश्वासन दिया था। पीड़िता का आरोप है कि दोनों ने मिलकर उससे जमानत के लिए जोड़कर रखे रुपये भी ले लिए। तहरीर में पीड़िता ने बताया है कि शाहिद ने लगभग सात माह पूर्व तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म कर उसके अश्लील फोटो खींच लिए, जिनके बल पर वह लगातार उसका शोषण कर रहा है।
आरोप है कि बीती 28 अगस्त को शाहिद का साथी महबूब उसे दारोगा से मिलवाने के बहाने बुगरासी ले गया और वहां उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने तहरीर में कहा कि वह पांच महीने की गर्भवती है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने शाहिद व महबूब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here