प्रतापगढ़। भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन व प्रचार-प्रसार हेतु प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के नेतृत्व में 11 से 21 दिसंबर 2022 तक प्रयागराज जोन में पदयात्रा निकाली जा रही है, जो आज प्रतापगढ़ पहुंची। रात्रि विश्राम के उपरांत कल 13 दिसंबर को प्रतापगढ़ में पदयात्रा निर्धारित रुट पर चलेगी, अपरान्ह यात्रा अमेठी के लिए प्रस्थान करेगी। प्रांतीय भारत जोड़ो यात्रा का प्रतापगढ़ पहुंचने पर जिलाध्यक्ष डॉ0लालजी त्रिपाठी के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने भव्य स्वागत किया जिलाध्यक्ष डॉ0लालजी त्रिपाठी ने बताया कि पदयात्रा में कल 13 दिसंबर को कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा (मोना) भी पदयात्रा में शामिल होंगी। स्वागत करने वालों में नगर अध्यक्ष इरफान अली डॉ0नीरज त्रिपाठी, उपाध्यक्ष डा0वी0के0सिंह, नरसिंह प्रकाश मिश्र, वेदांत तिवारी, डॉ0 प्रशांत देव शुक्ल, सरोज कश्यप, महेंद्र शुक्ल, हरिश्चन्द्र सरोज, गल्ली तिवारी,आशुतोष तिवारी मो0हुजैफ, मो0इश्तियाक, सुभाष तिवारी, सलीम उल्ला, इंद्रानंद तिवारी, राम शिरोमणि वर्मा, सलीम उल्ला, आदि थे
मोहम्मद फिरोज़ प्रतापगढ