प्रयागराज जिला महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष अवंतिका टंडन और जिला महासचिव पल्लवी अरोरा ने नव नियुक्त पुलिस महानिरक्षक चन्द्र प्रकाश का पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर के स्वागत किया। जिला अध्यक्ष अवंतिका टंडन ने महानिरक्षक महोदय को प्रयागराज पुनःआगमन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी और आभार जताया कि उनकी संग्रक्षण में महिला स्वयं को बेहद सुरक्षित और निर्भय महसूस करती हैं।
जिला महिला व्यापार मंडल,संबद्ध है प्रयाग व्यापार मंडल से प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा और महामंत्री सोहेल अहमद ने भी हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की और कहां पुलिस महानिरीक्षक का पूर्व कार्यकाल भी बेहद सफल रहा है और इस नए पद पर भी व्यापारियों को उनमें असीम विश्वास है और व्यापारी पूरी तरीके से चंद्र प्रकाश का दिल से स्वागत करते हैं।
हम सभी व्यापारी चन्द्र प्रकाश के प्रयाग आगमन से बेहद प्रसन्न है और उम्मीद करते है की उनका यह कार्यकाल भी बेहद सफल रहे।
जिला महिला व्यापार मंडल की जिला महासचिव पल्लवी अरोरा ने पुलिस महानिरक्षक को महिला व्यापार मंडल की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया।
ये आश्वासन दिया की प्रशासन द्वारा उठाए गए महिलाओ के हित में हर कदम में महिला व्यापार मंडल की प्रत्येक महिला उनके साथ है ।