जिला महिला व्यापार मंडल का प्रथम स्थापना दिवस उत्तर मध्य सांस्कृतिक केंद्र में शनिवार को संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, सांसद रीता बहुगुणा जोशी, सांसद केशरी देवी पटेल, एडीजी प्रेम प्रकाश, आई जी रेंज डा राकेश सिंह, एसएससी शैलेश कुमार पाण्डेय, एसपी सिटी संतोष कुमार मीना,महामंडलेश्वर किन्नर अखाड़ा कल्याणी नंद गिरी जी ने दीप प्रज्वलित कार्यक्रम का शुभारंभ किया जिसके बाद किन्नर अखाड़ा के राहुल जी तरफ से गणेश वंदना का मनमोहक नृत्य आयोजित किया गया जिसको देखकर दर्शक मंत्र मुक्त हो गए। वा किन्नर अखाड़े की वैष्णवी जी की तरफ महिषासुर कार्यक्रम के दृश्य देखने के बाद पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज गया ।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही श्रीमती अवंतिका टंडन ने कहा की महिला व्यापार मंडल का जो गठन हुआ था उसका आज प्रथम वर्षगांठ पर सभी महिला व्यापारियों के लिए सदैव साथ है महिलाओं को व्यापार करने में तमाम परेशानियां आती हैं जिसके लिए महिला व्यापार मंडल का गठन किया गया हैं ।
महिला व्यापार मंडल की महामंत्री श्रीमती पल्लवी अरोड़ा ने बताया कि हमारा महिला मंडल व्यापार मंडल व्यापार के साथ साथ सामाजिक कामो में भी बढ़ चढ़ कर काम कर रहे है और 3 बार ब्लड कैम्प लगा जिसमे लगभग 205 यूनिट ब्लड डुनेट, डॉक्टर सोनिया तिवारी के साथ कैंसर कैम्प लगा कर जागरूप करने का आयोजन किया गया। बाढ़ में बाढ़ रहित लोगो की मदद करना, कोरोना वैक्सीन कैम्प लगा कर आम जनमानस की मदद करने जैसा तमाम काम किया गया हैं।
प्रयागराज की महापौर ने कहा कि जिस तरह से प्रयागराज की महिला व्यापार मंडल जिला से प्रयागराज में आगे बढ़ रहा है और तेजी से महिला व्यापारियों के लिए एक साथ मिलकर उनका सहयोग कर उनका व्यापार में सहयोग प्रदान कर रही हैं उसकी सराहना करते हुए सभी की हौसला अफजाई किया।
प्रयागराज की के सांसद रीता बहुगुणा जोशी स्थापना दिवस पर सभी को बधाई दी और साथ साथ उन्होंने कहा 19 नवंबर को विश्व महिला दिवस मनाया जाता है जिसमें महिलाओं को बराबर का अधिकार देने की बात कही और महिलाओं से आग्रह किया कि समाज में महिलाओं को बराबर का सम्मान देने की बात कही। फूलपुर सांसद केसरी देवी पटेल ने समस्त महिला व्यापारियों को प्रथम वर्षगांठ की बधाई दी और
मातृशक्ति का उत्साहवर्धन किया और कहा कि अपने क्षेत्र में महिलाओं को एकजुट रहने का आशीर्वाद प्रदान किया।कार्यक्रम का संचालन रंजना त्रिपाठी जी ने किया।
इस कार्यक्रम के दौरान प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती अनीता जी उपाध्यक्ष संयुक्त सचिव वंदना त्रिपाठी उपाध्यक्ष रागनी चंदेल उपाध्यक्ष राधा सक्सेना उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष पूनम गुप्ता हिना खान कानूनी सलाहकार रिशु मिश्रा, संगठन मंत्री जहाँ हुसैन सिद्दीकी, प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा, सुशील खरबंदा सोहेल खान, शिव शंकर, आदि लोग उपस्थित रहे।