लखनऊ।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ठंड कहर ढा रही है।मौसम विज्ञानियों के मुताबिक नए साल की सुबह भीषण ठंड के साथ होगी।शुक्रवार को भी लखनऊ को कोहरे ने अपनी चादर में लपेटे रखा तो वहीं ठंड भी लोगों को अपने आगोश में रखा।गुरुवार को सीजन में पहली बार दृश्यता शून्य तक पहुंच गई।बुधवार देर रात तीन बजे से कोहरे का छाना शुरू हुआ।उस समय 500 मीटर दृश्यता रही।इसके बाद सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता शून्य पहुंच गई।आधे घंटे तक यही हलात रहे।नौ बजे के बाद दृश्यता बढ़ने लगी। लगभग 11 बजे कोहरा छंटा और धूप निकली,लेकिन गलन बरकरार रही। दोपहर 12 से साढ़े 12 बजे के बीच धूप से लोगों को थोड़ी राहत मिली।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि वायु गति में कमी आने से लखनऊ में कोहरा रहा।अधिकतम दृश्यता 800 मीटर रही।सुबह सात से नौ बजे तक राजधानी अत्यधिक कोहरे की चपेट में रही। साढ़े आठ बजे दृश्यता शून्य हो गई। इसे अति सघन कोहरे के रूप में जाना जाता है,जिसके कारण सौर विकिरण कट ऑफ (कोहरे की परत से किरणें परावर्तित हो जाना) से दिन में अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। आगामी दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने का अंदेशा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 20.8 और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। नए साल में ठंड पूरे शवाब पर होगी।