ताजिकिस्तान IMMAF एशियन चैंपियनशिप में भारत की तरफ से खेल रही सीनियर कैटेगरी में प्रयागराज की खुशबू निषाद ने कांस्य पदक हासिल किया

0
135



प्रयागराज की खुशबू निषाद ने ताजिकिस्तान में 27 से 31 अक्टूबर तक हुए इंटरनेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फेडरेशन (IMMAF) एशियन चैंपियनशिप में भारत की तरफ से खेल रही सीनियर कैटेगरी में कांस्य पदक हासिल किया। खुशबू निषाद प्रयागराज के नगर निगम सदियापुर वार्ड से रहे दो बार के लगातार पार्षद नंदलाल निषाद नन्दा की बेटी है। भारत देश के तेलंगाना राज्य मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर ने खुशबू निषाद की प्रतिभा को पहचाना और इस चैंपियनशिप के लिए तैयार किया। 27 से 30 अक्टूबर तक हुए इंटरनेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फेडरेशन एशियन चैंपियनशिप में भारत की तरफ से इस खेल में प्रतिभाग किया। इस चैंपियनशिप में खुशबू निषाद को कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। वहीं IMMAF एशियन चैंपियनशिप में खुशबू निषाद को कांस्य पदक मिलने की खबर जब पिता को फोन पर बेटी ने बताया तो खबर सुनने के बाद नंदलाल निषाद नन्दा ने इस कामयाबी पर बेटी खुशबू निषाद का मनोबल बढ़ाया का और कहा इसी तरह निरंतर प्रयास करते रहना बेटा एक दिन जरूर भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतोगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here