तीन दिवसीय अखिल भारतीय संस्कृति महोत्सव में आज भारतीय संस्कृति का बोध कराने वाली प्रदर्शनी का लोकार्पण हुआ

0
247

प्रयागराज विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा ज्वाला देवी विद्या मंदिर के प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय संस्कृति महोत्सव में आज भारतीय संस्कृति का बोध कराने वाली प्रदर्शनी का लोकार्पण पूर्व उपमहापौर मुरारी लाल अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे एवं विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री यतींद्र जी के कर कमलों द्वारा हुआ
विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान कुरुक्षेत्र के निदेशक रामेंद्र सिंह ने बताया कि इस प्रदर्शनी के अवलोकन से सभी विद्यार्थियों, आचार्यों एवं समाज के बंधुओं को भारतीय संस्कृति के विभिन्न पक्षों की जानकारी प्राप्त होगी जिसमें उत्तर प्रदेश एवं प्रयागराज के महत्वपूर्ण सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक दर्शनीय स्थलों का सचित्र वर्णन किया गया है l
प्रदर्शनी में अक्षयवट वृक्ष, श्रृंगवेरपुर, नैमिषारण्य, श्री बेनी माधव, अलोपी देवी, लेटे हुए हनुमान जी, कल्याणी देवी, मनकामेश्वर मंदिर, भगवान श्री राम, भरद्वाज मुनि आश्रम, विंध्याचल धाम, कड़ा धाम, अयोध्या धाम, कुंभ पर्व, प्रयागराज संगम, दुर्वासा मुनि आश्रम, चित्रकूट का रामघाट, मारकंडेय महादेव, गोरखनाथ मंदिर, काशी विश्वनाथ, सुमित्रानंदन पंत, महादेवी वर्मा, महर्षि बाल्मीकि, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, आजाद पार्क, हरिवंश राय बच्चन, सुभद्रा कुमारी चौहान, सूर्यकांत त्रिपाठी “निराला”, मुंशी प्रेमचंद एवं गोस्वामी तुलसीदास के चित्र दर्शाए गए वही नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के जन्म के 125 वर्ष पूरे होने पर उनका क्रांतिकारी जीवन दर्शन जिसमें उत्तिष्ठत जाग्रत (1987), वंदे मातरम (1897 से 1919) ,देश नायक (1920 से 1939) नेताजी (1940 से 1943) चलो दिल्ली (1943) जय हिंद नेताजी (1944 से 1945) लाल किले से आई आवाज (1945) तथा राज् से कर्तव्य पथ (2022) को भी दर्शाया गया है l
आयोजन के मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर देशभर से आए प्रतिभागी छात्र-छात्राओं, संरक्षक शिक्षकों सहित विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद जी, प्रांतीय संगठन मंत्री डॉ राम मनोहर, संस्कृति बोध परियोजना के राष्ट्रीय संयोजक दुर्ग सिंह राजपुरोहित, कार्यक्रम के संयोजक रामजी सिंह, सहसंयोजक युगल किशोर मिश्र, सर्वव्यवस्था प्रमुख बांकेबिहारी पांडे , क्षेत्रीय शिशु वाटिका प्रमुख विजय उपाध्याय, राजकुमार सिंह डॉक्टर रघुराज सिंह, चिंतामणि सिंह, डॉक्टर विंध्यवासिनी प्रसाद त्रिपाठी, विक्रम बहादुर सिंह, प्रदीप त्रिपाठी, मीना श्रीवास्तव, वागीश मिश्र, सतीश सिंह, दिलीप चौरसिया , जगदीश सिंह, डॉक्टर विक्रम पटेल, पूर्व छात्र नितिन गुप्ता एवं शैलेश त्रिपाठी सहित विद्या भारती से संबद्ध समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य ,प्रबंधक, आचार्यगण उपस्थित रहे l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here