दुशांबे ताजिकिस्तान में IMMAF एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल करने वाली खुशबू निषाद 9 नवंबर को पहुंचेगी प्रयागराज

0
127
शहर आगमन के दौरान खुशबू निषाद की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर MMA india ने लिखा जिला प्रशासन को पत्र

प्रयागराज इंटरनेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फेडरेशन (IMMAF) एशियन चैंपियनशिप दुशांबे ताजिकिस्तान में तेलंगाना राज्य से यूपी के प्रयागराज जनपद के करेलाबाग की रहने वाली खुशबू निषाद ने भारत का प्रतिनिधित्व किया 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक हुए इस खेल में भारत के तरफ से गए आठ एथलीट्स ने कांस्य व सिल्वर पदक हासिल कर भारत की झोली में डाल कर 2 नवंबर को सभी एथलीट स्वदेश वापस आ गए। मिक्सड मार्शल आर्ट में कांस्य पदक हासिल करने वाली खुशबू निषाद 9 नवंबर को अपने शहर प्रयागराज आ रही है। जिसकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मिक्सड मार्शल आर्ट (MMA) इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनपद के डीएम, एसडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र लिखकर अवगत कराया। मिक्सड मार्शल आर्ट (MMA) इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्र के जरिए डीएम, एसडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट को यह भी बताया कि बहुत जल्द वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करने के लिए खुशबू निषाद का चयन हुआ है। इसलिए हमें युवा एथलीटों को समर्थन करने की आवश्यकता है। वही खुशबू निषाद के शहर आगमन पर पिता नंदलाल निषाद पूर्व पार्षद ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर जैसे ही खुशबू निषाद की शहर आगमन की खबर पोस्ट की सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। वहीं सूत्रों की माने तो करेलाबाग क्षेत्र स्थित बैनर स्कूल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में खुशबू निषाद का सम्मान भी किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here