मोहम्मद फिरोज़ प्रतापगढ
प्रतापगढ़ जनपद के पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में अपराध व कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाकर अपराध अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में जनपद के थाना महेशगंज से उ0नि0 संजय कुमार सिंह मय हमराह के नेतृत्व में 01 जिलाबदर अभियुक्त बृजेश सिंह पुत्र राजेन्द्र प्रताप सिंह निवासी एहमापुर बिन्धन थाना महेशगंज,जनपद प्रतापगढ़, जिसे माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक 19.05.2022 से 06 माह के लियेे जिलाबदर किया गया था लेकिन माननीय न्यायालय का आदेश न मानने व घर पर ही रहने के कारण अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-151/2022 धारा 3/10 उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।