योगी सरकार जबरन जमीन कब्जा करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की बात कर रही है। लेकिन वही प्रयागराज के थाना कीडगंज के अफसाना बेगम पत्नी स्वर्गीय जमील अहमद निवासिनी नई बस्ती ने आरोप लगाया है कि उनके मकान पर जबरन मोहले के ही कुछ दबंग लोग है जो पुलिस के सह पर पीड़िता के पुस्तैनी मकान पर कब्जा कर लिए है और सारा सामान घर के बाहर फेंक दिया है। वही पीड़िता ने कहा कि इसकी शिकायत जब थाने में किया तो उल्टा मुझे ही डराया धमकाया जा रहा है।
दरअसल पीड़िता ने कहा कि कीडगंज के नई बस्ती में मेरा पुस्तैनी मकान है जो सरकारी कागजात मे पीड़िता के पति जमील अहमद के नाम दर्ज है। पीड़ित महिला के पति जमील अहमद की मृत्यु हो गयी है। पीड़ित महिला उक्त मकान में अपने बच्चों के साथ रह रही है। वही पीड़िता ने कहा कि मुहल्ले के राज कुमार तिवारी पुत्र अमरनाथ तिवारी निवासी चौखण्डी, थाना कीडगंज प्रयागराज ने पीड़िता पर मकान बेचने का दबाव बना रहे थे। वही पीड़िता ने बताया कि ओ साजिश करने लगे और पीड़िता के मकान को कब्जा करने की नियत से 2 फरवरी 2023 को रात करीब 10 बजे राज कुमार तिवारी कुछ अज्ञात लोगो के साथ लाठी डन्डे लेकर पीड़िता का दरवाजा पीटने लगे और जबरन घर में घुस कर सामान तोड़ने और फेकने लगे तथा पीड़िता व उसकी पुत्री और लड़को को मारने पीटने लगे। साथ ही पीड़ित महिला ने कहा कि मेरी लड़की के साथ अश्लील हरकत करने लगे और धमकाने लगे कि मकान खाली करके चले जाओ नहीं तो जान से मार डालेगे। अब न्याय के लिए पीड़ित परिवार दर दर भटकने को मजबूर है। देखने वाली बात यह है कि किया योगी सरकार के पुलिस इस बेघर हुए परिवार के साथ न्याय करती है या ये न्याय के आस में दर दर भटकते रहेंगे।