नगर निकाय चुनाव 2022 की तैयारियों को लेकर पजावा रामलीला मैदान में आयोजित भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व देवतुल्य कार्यकर्ताओं की बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी सम्मिलित हुए। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने की।
बैठक में सभी ने एक स्वर में वार्डों में बूथ स्तर पर कार्य करने एवं सभी प्रत्याशियों को विजयी बनाने का संकल्प लिया।
निर्णय लिया गया कि पार्टी से जिसे भी टिकट मिले उसके लिए दिन रात कार्य करते हुए 100 में 100 सभी वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाकर मिनी सदन में भेजना है। वहीं प्रयागराज में महापौर की कुर्सी पर फिर एक बार कमल खिलाना है।
इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, सांसद केशरी देवी पटेल, सांसद रीता बहुगुणा जोशी, प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी, विधायक शहर पश्चिमी सिद्धार्थनाथ सिंह, विधायक शहर उत्तरी हर्षवर्धन बाजपेयी, प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी, भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, महानगर मंत्री कुंज बिहारी मिश्रा, महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी एवं देवतुल्य कार्यकर्तागण मौजूद रहे।