Monday, May 29, 2023

प्रयागराज में आज़ादी के 75 वर्ष के उपलक्ष्य मे सपा का 9 अगस्त से 15 अगस्त तक घर घर तिरंगा लगाओ अभियान

भारत की आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आहृवान पर समाजवादी पार्टी द्वारा 9 अगस्त से घर घर तिरंगा लगाने का अभियान शुरु होगा जो 15 अगस्त तक जारी रहेगा।घर घर तिरंगा लहराने को लेकर आज चौक महानगर कार्यालय पर निर्वतमान महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन की अध्यक्षता मे और निर्वतमान महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि के संचालन मे वरिष्ठ नेताओं समस्त प्रकोष्ठो व विधान सभा के पदाधिकारियों संग बैठक कर कार्यक्रम को लेकर रुप रेखा तय्यार की गई।तिरंगे के साईज़ और आकार पर भी मंत्रणा की गई।बैठक मे सभी से सुझाव मांगे गए।वहीं आगामी नगर निकाय चुनाव व सदस्यता अभियान पर भी चर्चा की गई।बड़ी संख्या मे उपस्थित सपा नेताओं ने भाजपा के अमृत महोत्सव पर भी चुटकी ली कहा जो गोडसे के मानने वाले और अंग्रेज़ों के हाँथ की कठपुतली बन कर देश का सत्यानाश कर रहे हैं वह तिरंगे का महत्व क्या जाने।सपा महानगर द्वारा शहर के तीनों विधान सभा मे लगभग 40 हज़ार तिरंगा झण्डा घरो दूकानो व प्रतिष्ठानों मे लगाने का लक्ष्य है।बैठक मे नगर निकाय चुनाव लड़ने वाले आवेदनकर्ताओं ,विधान सभा व लोकसभा प्रत्याशीयों को झण्डा लगाने मे सहयोग करने और सदस्यता अभियान को ज़ोर शोर से चलाने की ज़िम्मेदारी सौंपने की बात कही गई।बैठक मे सैय्यद इफ्तेखार हुसैन ,रवीन्द्र यादव ,इसरार अन्जुम ,महेन्द्र निषाद ,महबूब उसमानी ,संदीप यादव ,रेनू बाल्मिकी ,सुषमा यादव ,सवीता कैथवास ,ओ पी यादव ,अब्दुल समद ,नितिन यादव ,सैय्यद मोहम्मद अस्करी ,मो०तहज़ीब ,मो०अज़हर ,संतोष निषाद ,हरीशचन्द्र श्रीवास्तव ,भोला पाल ,सैय्यद मो०हामिद ,मो०हसीब ,मो०सऊद ,राकेश वर्मा ,अजय यादव ,जयभारत यादव ,काशान सिद्दीक़ी ,बलवन्त यादव ,नन्हे मंसूरी ,अंकित कुमार पटेल ,पंकज साहु ,पवन सिंह गहावार ,सुधीर निषाद ,ताहिर उमर ,रजत प्राक्टर ,अरुण यादव ,गौरव वर्मा ,करन यादव ,अभिषेक कनौजिया ,अमर सिंह ,विशाल सिंह ,रंजीत कुमार आदि नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,784FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles