प्रयागराज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने समस्याओं के निस्तारण का दिलाया विश्वास

0
197

लखनऊः उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को सर्किट हाउस प्रयागराज मे विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होने जनसुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गम्भीरता से सुना तथा समस्याओं के निराकरण हेतु विभिन्न अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।जनता दर्शन में बुजुर्ग, महिलाएं, पुरूष एवं दिव्यांग सहित सैकड़ों लोगों ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्यायें बतायी। समस्याओं में मुख्य रूप से विद्युत, मार्ग चौड़ीकरण, सड़क निर्माण, आवास दिलाने, अवैध कब्जा, कानून व्यवस्था, रास्ता खुलवाने, विकास कार्य, मारपीट, राजस्व ,अतिक्रमण, जमीनी विवाद, चिकित्सा सहायता आदि थीं।
जनता दर्शन में आये तमाम लोगों से उनकी समस्याएं सुनीं एवं प्रार्थना पत्र भी लिये, साथ ही कई लोगों की समस्याओं के निस्तारण के संबंध में अधिकारियों से वार्ता भी की। उप मुख्यमंत्री ने फरियादियों को विश्वास दिलाया कि किसी को निराश नहीं होना पड़ेगा, सबकी समस्याओं का समुचित समाधान किया जायेगा।

न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here