भाजपा ने बनाई विपक्ष को छकाने की रणनीति,घोषित किए 17 नगर निगमों के प्रभारी-सह प्रभारी

0
157


लखनऊ।भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में आने वाले निकाय चुनाव में पूरी ताकत से उतरने की तैयारी कर ली है।निकाय चुनाव नवम्‍बर के अंत में हो सकता है।भाजपा शत प्रतिशत जीत के लक्ष्‍य के साथ विपक्ष को छकाने और हराने के लिए तगड़ी व्‍यूह रचना शुरू कर दी है।शु्क्रवार की देर शाम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों के तहत आने वाले नगर निगमों के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए।

सभी 17 नगर निगमों के लिए दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ ही कैबिनेट मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी और सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने एकांत स्थान पर इस लिस्ट को लेकर मंथन किया। उसके बाद लिस्ट जारी कर दी गई। अब ये प्रभारी और सह प्रभारी संबंधित निकायों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए जुटेंगे।

आपको बताते चलें कि यूं तो भाजपा निकाय चुनावों में विपक्ष में रहकर भी अच्छा प्रदर्शन करती रही है, लेकिन इस बार पिछले सारे रिकार्ड तोड़ने का लक्ष्य है। भाजपा ने सभी 17 नगर निगमों के साथ ही जिला मुख्यालयों वाली और समस्त बड़ी नगर पालिकाओं को जीतने का लक्ष्य रखा है।पिछले चुनाव में भाजपा ने 16 में से 14 नगर निगमों में जीत हासिल की थी। भाजपा ने निकाय चुनावों के लिए संयोजकों की तैनाती पहले ही कर दी है। परिसीमन भी हो चुका है। अब इन निकायों में आरक्षण को लेकर कवायद चल रही है।
मथुरा-वृंदावन नगर निगम के लिए पूर्व मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री को प्रभारी, विधायक महेश गुप्ता सह प्रभारी, आगरा में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक प्रभारी, प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी सह प्रभारी, फिरोजाबाद में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह प्रभारी, एमएलसी गोपाल अंजान सह प्रभारी, अलीगढ़ में कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह प्रभारी और विधायक राजेश चौधरी सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।


गाजियाबाद नगर निगम के लिए पूर्व मंत्री डा. महेंद्र सिंह को प्रभारी, विधायक राजीव गुंबर को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। मेरठ में पंकज सिंह प्रभारी, राज्यमंत्री केपी मलिक सह प्रभारी, सहारनपुर में मंत्री असीम अरुण प्रभारी, विधायक अमित अग्रवाल सह प्रभारी, मुरादाबाद में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल प्रभारी और राज्यमंत्री जसवंत सैनी सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।


लखनऊ नगर निगम के लिए कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना प्रभारी और पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा सह प्रभारी बनाए गए हैं। अयोध्या नगर निगम के लिए कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही को प्रभारी और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी को सह प्रभारी बनाया गया है।


कानपुर नगर निगम के लिए कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह प्रभारी और पूर्व विधायक सुरेश तिवारी सह प्रभारी बनाए गए हैं। झांसी नगर निगम के लिए कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य को प्रभारी और पूर्व मंत्री डा. सतीशचंद द्विवेदी को सह प्रभारी बनाया गया है।


गोरखपुर नगर निगम के लिए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. अरुण सक्सेना को प्रभारी और सांसद बाबूराम निषाद को सह प्रभारी बनाया गया है।


प्रयागराज में जितिन प्रसाद को प्रभारी व रवींद्र जायसवाल को सह प्रभारी, वाराणसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रभारी बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here