भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने करछना तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा हथीगन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन को भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजमणि पासवान व जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र कुमार पासी अनुसूचित मोर्चा यमुनापार प्रयागराज के नेतृत्व में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट मौन रह कर ईश्वर से प्रार्थना की भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया।इस अवसर पर योगेंद्र कुमार पासी अनुसूचित मोर्चा यमुनापार प्रयागराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे पुत्र को जन्म देने वाली उस मां को मैं नमन करता हूं।उस दिव्य आत्मा को बारंबार प्रणाम। भगवान उन्हें अपने चरणों में स्थान दे। तथा प्रधानमंत्री सहित उनके पूरे परिवार को यह दुख सहने की क्षमता प्रदान करें।इस अवसर पर मुख्य रूप से मुकुंद लाल सोनकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य व जिला मंत्री मोर्चा यमुनापार प्रयागराज, देवेंद्र सोनकर जिला उपाध्यक्ष,गिरजा शंकर जिला मंत्री,अजय सोनकर जिला मीडिया प्रभारी एवं अनुसूचित मोर्चा पार्टी के आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।