कांग्रेस के भारत जोड़ो अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से राज्य के सभी जिलों में 9 से 14 अगस्त तक गौरव यात्रा निकाली जा रही है। इसके तहत पार्टी के नेता-कार्यकर्ता 75 किमी की पदयात्रा करेंगे। मंगलवार को जीरो रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से चौक शहीद स्थल तक पार्टी नेताओं ने भारत जोड़ो तिरंगा पदयात्रा कर देश के शहीदों को याद किया। जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी और सुरेश यादव ने संयुक्त बयान में कहा की, प्रदेश सरकार के कामों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। सरकारी धन का दुरूपयोग करते हुए भाजपा के अमृत महोत्सव के जवाब में कांग्रेस आजादी की गौरव यात्रा के माध्यम से हर घर तिरंगा लेकर जाएंगे। आरोप लगाते हुए कहा की पिछले कुछ समय से देश की राजनीति को धार्मिक मोड़ दिए जाने की कोशिश देश में हो रही है। तुष्टिकरण की इसी राजनीति से जनता को सचेत करने के लिए देश भर में भारत जोड़ो यात्रा की जा रही है। जिले में नौ अगस्त से यात्रा की शुरुआत 9 अगस्त से 14 अगस्त तक चलेगी। यात्रा के तहत सभी समुदाय के लोगों को एक साथ लिया जाएगा, ताकि देश में विभाजनकारी राजनीति करने वाली सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ी जा सके। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता हसीब अहमद ने बताया की गौरव यात्रा प्रत्येक विधानसभा में 6.5 किमी की जाएगी। जिसमें लोगो से सीधे संवाद और नुक्कड़ सभा का आयोजन भी किया जायेगा। इसके साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित भी किया जायेगा।
इस दौरान: जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी, सुरेश यादव, सुधाकर तिवारी, संजय तिवारी, हसीब अहमद, विवेक पाण्डेय, रईस अहमद, दिवाकर भारतीय, बब्लू शुक्ला, राकेश पटेल, मनोज पासी, शुभम शुक्ला, दिनेश चौधरी, रजनीश विश्रामदास, दिनेश सोनी, नागेश पाण्डेय, नारायण दूबे, अवनीत कुशवाहा, रवि पाण्डेय, नारायण द्विवेदी, बृजेश मिश्रा, सौरभ चौधरी, मो०हसीन समेत आदि लोग मौजूद रहें।