महानवमी के दिन महिलाओ द्वारा किया गया कन्या पूजन

0
134

शारदीय नवरात्र के दुर्गा महानवमी के दिन जहां नव दिन व्रत रहने वाले व्रतियों के द्वारा जहां कन्या पूजन किया गया।वहीं अगर देखा जाए तो यमुनापार क्षेत्र में जगह-जगह दुर्गा पंडालों के साथ-साथ घरों में भी जहां कन्या पूजन करके लोगों ने नव कन्याओं को मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों के रूप में विधि विधान से उनका पूजा करके भोजन कराया गया। वही यह मान्यता है। कि मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को पूजा करने से व व्रत रहने से घर में सुख शांति प्राप्त होती है। वहीं इसी क्रम में जनपद प्रयागराज के यमुनापार करछना क्षेत्र के डाड़ो ग्राम सभा में अरुण शर्मा पत्नी गुड़िया देवी के द्वारा नवरात्रि के 9 दिन व्रत रहकर जहां महा नवमी के दिन नव कन्याओं को घर में बुलाकर विधि विधान से पूजा अर्चना कर उनको भोजन कराया गया। वही उनके द्वारा बताया गया कि यह सिलसिला हमारे द्वारा लगातार हर वर्ष से चला आ रहा है और हम नवरात्रि में नव दिन व्रत रहकर महा नवमी के दिन विधि विधान से पूजा अर्चना कर मां का आशीर्वाद लेते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here