मुलायम की जनता में बसती थी जान,तभी हेलीकॉप्टर से 12 फीट की ऊंचाई से लगा दी थी छलांग

0
376

अलीगढ़।समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का अलीगढ़़ से 59 साल पहले एक खास रिश्ता जुड़ा था। 1963 में मुलायम सिंह यादव अलीगढ़़ में पहली बार आए थे।अलीगढ़़ से जुड़ी उनकी इतनी यादें हैं कि उसे एक खबर में समेटना नामुमकिन है।इसलिए यहां हम एक छोटी सी दिलचस्प घटना का जिक्र कर रहे हैं।

मुलायम सिंह यादव 1963 में पहली बार आए थे अलीगढ़

वो दौर था साल 1963 का जब समाजवादी नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष रहे अनीसुर्रहमान ने छात्र संघ की मानद सदस्यता दी थी। उस दौरान डॉ. राम मनोहर लोहिया के साथ पहली बार मुलायम सिंह यादव अलीगढ़ आए थे।मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक करियर की शुरूआत डॉ. राम मनोहर लोहिया की संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी से हुई थी।

मुलायम कल्याण सिंह को कहते थे बड़े भ‌इया

इटावा के मुलायम सिंह यादव और अलीगढ़ के कल्याण सिंह में गहरा लगाव था। मुलायम सिंह यादव मंच से कल्याण सिंह को हमेशा बड़े भ‌इया कहकर बुलाते थे।जब भाजपा से अलग होकर कल्याण सिंह ने अलग राष्ट्रीय क्रांति पार्टी बनाई तब कल्याण और मुलायम एक मंच पर नजर आए।कल्याण सिंह ने एटा से निर्दलीय सांसद का चुनाव लड़ा और मुलायम सिंह यादव ने कल्याण सिंह को समर्थन दिया।

जब सपा समर्थक के निकाह में पहुंचे मुलायम

अलीगढ़ में सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रहे जस्सू शेरवानी 2001 में जब सामान्य सपा कार्यकर्ता थे तो उन्होंने ठानी थी कि जब तक मुलायम सिंह यादव उनके निकाह में नहीं आएंगे, तब तक निकाह नहीं करूंगा।मुलायम सिंह यादव को जब यह पता चला तो 16 मई 2001 में बरला जगह पर जस्सू शेरवानी के दावत-ए-वलीमा में आए थे।

हेलीकॉप्टर से सभा स्थल पर कूद गए थे मुलायम

साल 1989 में जब लोकसभा चुनाव के दौरान अलीगढ़ से सत्यपाल मलिक के चुनाव प्रचार की सभा कंपनी बाग में होनी थी। मुलायम सिंह यादव को आने में देर हो गई। मुलायम सिंह यादव धनीपुर हवाई पट्टी की जगह हेलीकाॅप्टर से सीधे कंपनी बाग पहुंचे।उन्होंने हेलीकॉप्टर नीचे कराया और लगभग 12 फीट की ऊंचाई से सभा स्थल पर कूंद गए।यह देखकर सभी अचंभित हो गए थे।

मंगलायतन यूनिवर्सिटी की मुलायम ने की थी घोषणा

मुलायम सिंह यादव को मंगलायतन तीर्थधाम के स्व. पवन जैन से खास लगाव था। 2005 में एक कार्यक्रम में मंगलायतन आए मुलायम सिंह यादव ने अलीगढ़़ के इगलास में मंगलायतन विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा की और 2006 में विश्वविद्यालय की अधिसूचना जारी हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here