लखनऊ।सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी करके कानूनी मुश्किल में फंस गए हैं। स्वामी प्रसाद के खिलाफ राजधानी लखनऊ के ऐशबाग निवासी शिवेंद्र मिश्रा ने मंगलवार को हजरतगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।स्वामी प्रसाद के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 ए ,298, 504, 505(2),153 ए के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
स्वामी प्रसाद के विवादित टिप्पणी को लेकर भाजपा सपा पर हमलावर हो गई है।उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य सपा सरकार के भोंपू हैं।अखिलेश यादव बताएं कि स्वामी प्रसाद के बयान पर उनका क्या मत है। इस बयान से करोड़ों रामभक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं। यदि अखिलेश यादव स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से सहमत नहीं हैं तो वह सपा से निष्कासित होंगे और यदि सहमत हैं तो स्वामी सपा में बने रहेंगे।
डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा शासन में ही राम भक्तों पर गोलियां चलाईं गई थी। बिहार में लालू की पार्टी के नेता जो काम कर रहे हैं वही काम सपा के लोग कर रहे हैं।