लखनऊ।समाजवादी पार्टी का ट्विटर हैंडल संचालक मनीष जगन अग्रवाल को हजरतगंज पुलिस ने रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। मनीष जगन की गिरफ्तारी के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस मुख्यालय के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।मनीष जगन की गिरफ्तारी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री सपा मुखिया अखिलेश यादव भी पुलिस मुख्यालय पहुंच गए। इस दौरान अखिलेश यादल ने पुलिस की चाय पीने से साफ इनकार कर दिया।
सपा मुखिया अखिलेश यादव का पुलिस की चाय पीने से इनकार करने का एक वीडियो न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने जारी किया है।वीडियो जारी करते हुए लिखा कि उन्होंने (अखिलेश यादव) ने कहा कि मैं यहां की चाय नहीं पियेंगे। हम अपनी (चाय) लाएंगे और कप आपका ले लेंगे।हम यहां की चाय नहीं पी सकते, जहर दे दोगे तो,हमें भरोसा नहीं। हम बाहर से मंगा लेंगे। बता दें कि अखिलेश यादव लगभग दो घंटे तक पुलिस मुख्यालय में रुके।
2 घंटे बाद पुलिस मुख्यालय से बाहर निकलने के बाद अखिलेश यादव का काफिला रवाना हो गया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस मुख्यालय के बाहर जमकर हंगामा काटा।पुलिस मुख्यालय के बाहर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। और जमकर प्रदर्शन किया है।ट्विटर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में हजरतगंज पुलिस ने मनीष जगन अग्रवाल के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इस बारे में लखनऊ पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है।
दरअसल सपा के ट्विटर हैंडल संचालक मनीष जगन अग्रवाल के खिलाफ बीजेपी युवा मोर्चा की सोशल मीडिया इंचार्ज डॉ. ऋचा राजपूत की तरफ से हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। जिसमें सपा मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल से चरित्र हनन, अभद्रता, धमकाने का आरोप लगाया गया था।जिसके बाद पुलिस ने मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार किया है।सपा की तरफ से मनीष की गिरफ्तारी को निंदनीय बताया गया है। कहा जा रहा है कि इसी के विरोध में अखिलेश यादव आज सुबह-सुबह पुलिस मुख्यालय पहुंचे।गौरतलब है कि अखिलेश यादव लगातार पार्टी नेताओं के खिलाफ हो रही कार्रवाई को सरकार की बदले की राजनीति बता रहे हैं।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मनीष जगन अग्रवाल के खिलाफ थाना हजरतगंज पर आईपीसी की धारा 153ए, 153बी, 295ए, 298, 420, 500, 501, 504, 502(2), 506 और 66, 67, 67ए, 67बी आईटी एक्ट के तहत नामजद मुकदम दर्ज किया गया हैं। पुलिस ने बताया कि वैधानिक कार्यवाही करते हुए इन्हें जेल भेजा गया है और चार्जशीट लगा दी है।