सपा सांसद शफीकुर्रहमान ने हर घर तिरंगा अभियान पर भाजपा पर बोला हमला, कहा- 2024 लोकसभा चुनाव की है तैयारी

0
259

संभल।आजादी के अमृत महोत्सव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान पर अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है।सपा सांसद ने कहा कि तिरंगा यात्रा 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी है। भाजपा वाले देश के लोगों के हाथों में तिरंगा थमा कर रैलियां निकलवा रहे हैं,तिरंगे से किसे प्यार नहीं है, लोग तिरंगा लगाते हैं।सपा सांसद ने कहा कि तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा की नियत साफ नहीं है,इसके जरिए मकसद सिर्फ अपनी पार्टी को फायदा पहुंचाना है।

मीडिया से बातचीत करते हुए सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि जहां तक झंडे का ताल्लुक है तो झंडा हिंदुस्तान का है।उसकी मुखालफत कौन करता है।सवाल इनके मिशन का है,इसके पीछे क्या है, इससे ये अपनी पार्टी को आगे बढ़ना चाहते है, अपनी ताकत दिखना चाहते हैं कि जनता आज उनके साथ है।उन्होंने कहा कि तिरंगे का इस्तेमाल सियासत के लिए नहीं करना चाहिए।हिंदुस्तान का सिर ऊंचा करने का नाम तिरंगा है।

सपा सांसद बर्क ने नागुपर के आरएसएस मुख्यालय पर तिरंगे को लेकर फिर हमला बोला।उन्होंने कहा कि आप नागपुर चले जाइए वहां कहां झंडा लगाया जाता है‌।आरएसएस के लोग उस वक्त कहां गए थे जब देश को आज़ाद कराने को लोग कुर्बानी दे रहे थे।हिन्दू-मुसलमानों ने मिलकर देश को आज़ाद कराया है और आदमी की वफादारी जब नापी जाएगी तो वो कुर्बानी से नापी जाएगी, न कि तिरंगा झंडा लगाने से।

सपा सांसद बर्क के हमले पर भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि उनकी उम्र ज्यादा हो गई है।इसलिए अब उनकी याददाश्त ठीक नहीं रहती।सपा सांसद आरएसएस मुख्यालय जाकर देखे वहां तिरंगा झंडा तब से फहर रहा है जब से सुप्रीम कोर्ट ने सार्वजानिक स्थलों पर लगाने की अनुमति दी है।यह कोई राजनीतिक यात्रा अभियान नहीं है।आज़ादी के अमृत महोत्सव में सभी लोग मिलजुलकर हिस्सा ले रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here