प्रयागराज:- समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय चौक में महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन की अध्यक्षता व महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि के संचालन में शहर दक्षिणी विधान सभा अध्यक्ष पीर मोहम्मद अज़हर नैनी ने साठ सदस्यों की भारी भरकम कमेटी की घोषणा की जिसमें सभी जात और धर्म के लोगों को समाहित करते हुए २०२४ के लोकसभा चुनाव में समाजवादी परचम को लहराने की शपथ के साथ मनोनयन पत्र सौंपा गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल माला पहना कर स्वागत किया गया।कमेटी में सतगोपाल यादव ,मो०सिब्तैन ,मंजीत गुप्ता ,चौधरी देवीलाल , त्रिलोकी राज सोनकर , तौफीक खान ,अरशद नक़वी , दिनेश प्रजापति , ब्रिजेश केसरवानी ,राजेश जायसवाल,मो०तय्यब को शहर दक्षिणी विधान सभा में उपाध्यक्ष नामित किया गया अजय यादव महासचिव तो राम भवन यादव को कोषाध्यक्ष बनाया गया।विधान सभा सचिव में राजेश यादव , धीरेन्द्र यादव धीरु ,महेश श्रीवास्तव ,विनोद यादव ,कमलेश पाल ,असद ज़िया , हर्षित कुशवाहा , अल्ताफ कुरैशी ,लियाकत अली , गयासुद्दीन खान गुड्डू ,विमलेश विश्वकर्मा ,दीपक राना ,अनिल कुमार यादव , कुमैल अहमद ,रामजी भारतीय ,कमाल कुरैशी ,राजेश पटेल ,संदीप यादव विक्की , घनश्याम यादव , नौशाद अहमद ,मो०वैस , मुकेश जायसवाल , सुफियान खान , राजेन्द्र श्रीवास्तव ,ललित यादव , शहनवाज़ को जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यकारणी सदस्य के रुप में राजू पटेल ,बंटी जेम्स ,मो०इसलाम शानू ,मुकुद्दीन,राहुल सोनकर , विशाल सिंह ,अंश यादव , राजेन्द्र कुमार सोनकर ,आबिद हुसैन अशफाक़ भय्यून ,मो०वसीम ,अज़हर ज़ैदी ,मो०सुफियान ,आसिफ इमाम ,प्रदीप निषाद ,संदीप पटेल ,अजीत विश्वकर्मा ,राहुल सोनकर ,मो०आसिफ को मनोनयन पत्र सौंपा गया। कार्यक्रम में सैय्यद इफ्तेखार हुसैन , रवीन्द्र यादव रवि ,पूर्व विधायक शहर दक्षिणी हाजी परवेज़ अहमद , इसरार अन्जुम ,मो०अज़हर मोहम्मद शारिक़ , मोहम्मद ग़ौस समेत अन्य सैकड़ों सपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
