स्थापित संग्रहालयों के अलावा अन्य जनपदों में संग्रहालय स्थापित किये जाने की कार्ययोजना पर कार्यवाही के निर्देश- जयवीर सिंह

0
177

लखनऊः प्रदेश के जिन जनपदों में राज्य, राजकीय तथा जनपदीय संग्रहालय स्थापित है, उनको छोड़ते हुए अन्य जनपदों में संग्रहालय स्थापित किये जाने की संभावना पर विचार करते हुए कार्ययोजना तैयार करायी गयी है। जनपद सोनभद्र, मिर्जापुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी तथा महाराजगंज में जनजातिय संग्रहालय तथा मैनपुरी में बहुउद्देशीय संग्रहालय की स्थापना हेतु भूमि की व्यवस्था करा ली गयी है।
यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि जनपद वाराणसी में संतकबीर एवं संतरविदास संग्रहालय की स्थापना के लिए प्रस्ताव भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय को उपलब्ध करा दिया गया है।
उ0प्र0 राज्य पुरातत्व विभाग के नियंत्रणाधीन प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संचालित 05 पुरातत्व संग्रहालयों के संचालन की व्यवस्था नये सिरे से की गयी है। इसके तहत संबंधित जिलों की जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद को सौंपे जाने तथा उनका स्वामित्व उ0प्र0 संग्रहालय निदेशालय को प्रदान किये जाने के संबंध में कार्यवाही उ0प्र0 राज्य पुरातत्व विभाग को निर्देशित किया गया है।

न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेन्सी)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here